उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में महिला की हत्या मामले में युवक गिरफ्तार

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा में एक महीने पहले हुई दहेज हत्या के मामले में फरार देवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के मकनपुर खादर गांव में यह घटना हुई थी। आरोप है कि ससुरालियों ने 5 लाख रुपये नकद और कार नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या कर दी थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के बदौली बांगर गांव निवासी शाहरुख ने 23 सितंबर को इस संबंध में केस दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि करीब सवा दो साल पहले उन्होंने अपनी बहन सन्नो और शबनम की शादी दनकौर के मकनपुर खादर गांव निवासी आमिर उर्फ कपिल और आबिद से की थी। शाहरुख के अनुसार, उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे और शादी के बाद से ही दोनों बहनों के साथ मारपीट करते थे।

शाहरुख ने आरोप लगाया कि 22 सितंबर को उनकी बहन सन्नो की दहेज के लिए पति आमिर और अन्य ससुरालियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में मृतक के भाई ने पति आमिर उर्फ कपिल, जेठ अर्जुन, सास जन्नत, देवर सुंदर, शाहरुख, आबिद और रेनू उर्फ लाली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

पुलिस ने घटना के तुरंत बाद आरोपी पति आमिर और सास जन्नत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब गुरुवार को आरोपी देवर आबिद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में अभी चार अन्य आरोपी फरार हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img