Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में गांजा तस्करी का खुलासा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में गांजा तस्करी का खुलासा
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -ट्रक में ग्रेनाइट के बीच छिपाकर लाए 1.5 क्विंटल गांजा, 40 लाख की कीमत

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा की इकोटेक-3 पुलिस और क्राइम रिस्पांस टीम ने गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो तस्करों अली हसन और योगेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करते थे।

पुलिस ने आरोपियों से 1.5 क्विंटल गांजा और एक ट्रक बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 40 लाख रुपये है। तस्कर गांजे को ट्रक में ग्रेनाइट पत्थरों के नीचे छिपाकर ले जाते थे। इस तरकीब से वे कई बार पुलिस की नजर से बच निकले।

खुफिया जानकारी के आधार पर इकोटेक-3 पुलिस और सीआरटी की टीम ने विशेष अभियान चलाया। ट्रक की तलाशी में पत्थरों के नीचे से गांजे के पैकेट बरामद हुए। पुलिस ने गांजा खरीदने वाले अरविंद किशोर को वांछित घोषित किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें