Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में मीट व्यापारी की हत्या का मामला

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में मीट व्यापारी की हत्या का मामला
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मीट व्यापारी खुर्शीद आलम की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मीट व्यापारी खुर्शीद आलम की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली बिसरख पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी विकास उर्फ विक्की को गोली लगी है।

सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी के अनुसार, पुलिस टीम रिशाल प्लाजा सेक्टर-3 के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार बदमाश दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में विकास उर्फ विक्की घायल हुआ।

मौके से फरार हुए अरविंद कुमार को कांबिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया। इससे पहले पुलिस एक अन्य आरोपी संजू को गिरफ्तार कर चुकी थी। पूछताछ में आरोपियों ने खुर्शीद आलम की हत्या की बात स्वीकार की है।

खुर्शीद से झगड़ा हुआ था

डीसीपी ने बताया कि खुर्शीद आलम के साथ आरोपियों का झगड़ा हुआ था। जब वह शाम को अपनी मीट की दुकान बंद कर घर जा रहे थे, तब आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने खुर्शीद को मृत घोषित कर दिया था।

पुलिस ने आरोपियों से अवैध हथियार, कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस गिरफ्तार बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें