Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में दिवाली पर दोहरा हत्याकांड

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में दिवाली पर दोहरा हत्याकांड
ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र के सेन्थली गांव में दीपावली के दिन हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजन शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे।

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र के सेन्थली गांव में दीपावली के दिन हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजन शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। परिजनों ने कार्यालय में ही धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने उनसे मुलाकात कर जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मृतक दीपांशु के पिता ने बताया कि दीपावली के दिन प्रिंस, मनोज और उनके अन्य साथियों ने उनके भाई अजयपाल और बेटे दीपांशु को गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार हैं।

पुलिस के अनुसार, यह दोहरा हत्याकांड नाली के विवाद को लेकर हुआ था। मामले की जांच में चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कई प्रदेशों में दबिश दे रही हैं।

दीपांशु के पिता ने पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से मुलाकात के बाद कहा कि कमिश्नर ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी गुहार लगाई कि ऐसे गुंडा प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें