उत्तर प्रदेश, नोएडा: गौतम बुद्ध नगर में जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बम्बावड़ गांव में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के अंडरपास में लगातार जलभराव की समस्या बनी हुई है। महीनों बीत जाने के बाद भी इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है, जिससे ग्रामीण बेहद परेशान हैं।

यह अंडरपास गांव के मुख्य प्रवेश मार्ग पर स्थित है।अंडरपास में चौबीसों घंटे पानी भरा रहता है, जिससे ग्रामीणों को गंदे और कीचड़ भरे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार वाहन भी गहरे पानी में फंसकर बंद हो जाते हैं। लगातार पानी भरे रहने के कारण अंडरपास की सतह चिकनी हो गई है, जिससे दोपहिया वाहन और साइकिल सवार लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।छोटे बच्चों को स्कूल जाने में रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अक्सर वे पानी में गिरकर अपने कपड़े और किताबें खराब कर लेते हैं।

यह मार्ग गांव का मुख्य रास्ता होने के कारण हर ग्रामीण को इसी से होकर गुजरना पड़ता है।ग्रामीणों और ग्राम प्रधान ने इस संबंध में कई बार जन प्रतिनिधियों और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों से शिकायत की है। उन्होंने समस्या के निवारण की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि NHAI ने गांव की जमीन का अधिग्रहण कर एक्सप्रेस-वे तो तैयार कर लिया और टोल वसूली भी शुरू कर दी, लेकिन गांव की आबादी को नरक में धकेल दिया है। NHAI ने 2009 में बम्बावड़ गांव की सैकड़ों बीघा जमीन का अधिग्रहण किया था। निर्माण कार्य 2015 में शुरू हुआ और लगभग 2019 से एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली जारी है।

एक्सप्रेस-वे का यह अंडरपास बम्बावड़ गांव को NHAI-34 से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर बनाया गया है। इसका निचला स्तर होने के कारण इसमें हमेशा 2 से 3 फीट गहरा पानी भरा रहता है, जो ग्रामीणों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img