उत्तर प्रदेश, नोएडा: दीपावली से पहले नोएडा को 630 करोड़ की सौगात

अजीत कुमार
 उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा वासियों को दीपावली से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ 630 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात देने जा रहे है। इसमें डीएससी रोड पर तैयार भंगेल एलिवेटेड और सेक्टर-94 में बना नोएडा जंगल ट्रेल है। इन दोनों का निर्माण पूरा हो चुका है।15 से 20 अक्टूबर के बीच इसका उद्घाटन किया जाएगा। एलिवेटेड खुलने से एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक भार कम होगा। साथ ही ग्रेटरनोएडा जाने के लिए एक और लिंक मिलेगा। जिससे हजारों लोगों को फायदा होगा। सीईओ लोकेश एम ने बताया कि सीएम से उद्घाटन के लिए समय लिया जा रहा है।

नोएडा में दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएससी) रोड पर बन रहे भंगेल एलिवेटेड रोड के काम पूरा हो चुका है। यह परियोजना पहले से ही करीब तीन साल देरी से चल रही है। निर्माण में 608 करोड रुपए खर्च किए जा रहे है। यह एलिवेटेड रोड सेक्टर-41 अगाहपुर से फेज-टू के गंदे नाले के पास तक है। इसका काम जून 2020 में शुरू किया गया था। एलिवेटेड के प्रत्येक कर्व पर कवरिंग शीट भी लगाई जाएगी। रोड पर दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इस एलिवेटेड रोड के लिए सेक्टर-49-107 चौराहे पर दोनों ओर दो-दो लूप बनाया जाना प्रस्तावित है। सेक्टर-37 से आकर सेवन एक्स सेक्टरों की ओर जाने के लिए हनुमान मूर्ति के पास लूप उतरेगा। इसी तरह सेवन एक्स से फेज टू की ओर से सूरजपुर की ओर जाने वालों के लिए लूप चढ़ाया जाएगा। इसके दूसरी तरफ सेक्टर-107 की ओर चढ़ने-उतरने के लिए लूप बनाए जाएंगे।

लोहे के कबाड़ से बने जानवर होंगे आकर्षण का केंद्र
ओखला पक्षी विहार के बीच बन रहे जंगल ट्रेल 15 करोड़ में बनाया गया है। यहां एडवेंचर भी किया जा सकेगा। इसके लिए जंगल में की जाने वाली एक्टिवटी को भी शामिल किया है। जैसे रॉक क्लाइंबिंग, जिप लाइन, जिप साइकलिंग के अलावा और अधिक एडवेंचर गेम्स को जंगल ट्रैल में शामिल किया गया है।
जून 2024 में पीपीपी मॉडल पर पार्क का निर्माण शुरू हुआ था। प्राधिकरण यह पार्क करीब 18.27 एकड़ में बना रहा है। पार्क के अंदर कबाड़ से बने डायनाशोर, गैंडा, मगरमच्छ, अजगर, बंदर की आकृतियां लगाई गई हैं। इसके साथ ही छोटी आकृतियों में सुंदर-सुंदर चिड़ियां भी कबाड़ से बनी हुई होंगी। पार्क में आने वाले लोग जंगल में सैर का लुत्फ भी उठा सकेंगे।

तीन जोन में बांटा गया
पार्क के तीन जोन में बांटा गया है। पहला जोन-ए 4.05 एकड़ का है। इसमें पार्किंग, एम्फीथिएटर (1000 लोगों की क्षमता का ), फूड कोर्ट और ऐग्जीबिशन एरिया है। यहां 8 बसों और 76 कारों की पार्किंग होगी। जोन-बी 8.77 एकड़ का बनाया जा रहा है। इसमें ट्रोपिकल रेन फारेस्ट , ग्रास लैंड , वेट लैंड को बनाया जा रहा है। तीसरा जोन-सी 5.45 एकड़ का है। इसमें आईस लैंड ओशियन, ट्रेमप्रेट फारेस्ट और पोलर रीजन होगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img