Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

उत्तर प्रदेश, नोएडा: दशहरा पर रहेगा रूट डायवर्जन

उत्तर प्रदेश, नोएडा: दशहरा पर रहेगा रूट डायवर्जन
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -दोपहर 2 बजे से देर रात तक बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, हेल्पलाइन नंबर जारी

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा में दशहरा पर्व के मौके पर गुरुवार को सेक्टर-21A स्टेडियम, सेक्टर-62 और महर्षि आश्रम के आसपास यातायात में बदलाव किया जाएगा। यह बदलाव दोपहर 2 बजे से लेकर देर रात तक लागू रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों (optional routes) से गुजरना होगा, जबकि कार्यक्रम स्थल तक सिर्फ वाहन पास रखने वाले लोग ही जा सकेंगे।

यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए 100 से अधिक यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। डीसीपी डॉ. प्रवीन रंजन ने बताया कि तीनों जगह पर सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के लिए पूरी योजना बनाई गई है। किसी भी वाहन को निर्धारित पार्किंग के बाहर सड़क पर खड़ा नहीं होने दिया जाएगा, और नियम उल्लंघन करने वाले वाहनों को क्रेन से उठाकर हटाया जाएगा। यातायात पुलिस ने बताया कि इस साल डायवर्जन योजना को 2 अक्टूबर की दोपहर से लागू किया जाएगा, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो इसे 1 अक्टूबर की दोपहर से भी शुरू किया जा सकता है। वाहन चालकों को कहा गया है कि वे निर्देशित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। इसके अलावा किसी भी यातायात समस्या या सहायता के लिए लोग हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं। डीसीपी ने सभी वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि योजना का पालन करें और पार्किंग नियमों का ध्यान रखें, जिससे दशहरा के दौरान सभी कार्यक्रम स्थल पर आने-जाने में कोई परेशानी न हो। इस तरह के कड़े कदम सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को सुनिश्चित करेंगे।

सेक्टर-62 में जरूरत पड़ने पर इन रास्तों पर वाहन रहेंगे बंद

सेक्टर-62 चौकी की ओर से वैल्यू बाजार, फोर्टिस की ओर जाने वाला रास्ता बंद किया जा सकता है। ये वाहन सेक्टर-59 तिराहे और मामूरा चौराहे से होकर जा सकेंगे। वैल्यू बाजार, सेक्टर-62 तिराहा से सेक्टर-62 की ओर आने वाला रास्ता बंद रखा जा सकता है। वाहन चालक सेक्टर-59 तिराहे और मामूरा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ सकता है। सीडेक सी-32 कंपनी की ओर से पीएमओ अपार्टमेंट की ओर आने वाले वाहनों को प्रतिबंधित किया जा सकता है । ये वाहन सेक्टर-62 पुलिस चौकी होते हुए वाहन चालक गंतव्य तक जा सकेंगे।

स्टेडियम में आने वाले लोगों के लिए वाहनों की पार्किंग
वीवीआईपी-गेट नंबर-7 से प्रवेश व निकास कर सकेंगे।पासधारक वाहन गेट नंबर-3 से प्रवेश व 4 से बाहर निकल सकेंगे। सामान्य लोग एडोब कंपनी के पास खाली जगह में वाहन खड़े कर सकेंगे।
पैदल लोग गेट नंबर-7 व 8 को छोड़कर किसी भी गेट से आ-जा सकेंगे।

नोएडा स्टेडियम के आसपास के रास्तों से इस तरह निकले

सेक्टर-19 टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे की ओर से सेक्टर-12-22-56 तिराहे की ओर होकर जाने वाला यातायात सेक्टर-10-21 यू-टर्न से जलवायु विहार चौराहे से निठारी होकर सेक्टर-31-25 चौराहा, एनटीपीसी, गिझौड़ होते हुए गंतव्य को जा सकेगा।सेक्टर-12-22-56 तिराहे से स्टेडियम चौराहे की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर-57 चौराहा, गिझौड़ से एनटीपीसी, सेक्टर-31-25 चौराहे से गंतव्य की ओर सकेगा। सेक्टर-12-22-56 तिराहे से रजनीगंधा चौराहे की ओर जाने वाले वाहन मेट्रो अस्पताल चौराहा, सेक्टर-8, 10, 11, 12 चौराहा, हरौला, झुंडपुरा होकर जा सकेगा। सेक्टर-27 डीएम चौराहे से जलवायु विहार, स्पाईस मॉल, एडोब चौक की ओर जाने वाले वाहन जलवायु विहार चौराहे से निठारी, सेक्टर-31-25 चौराहा, एनटीपीसी, गिझौड़ चौक होकर जा सकेंगे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें