उत्तर प्रदेश, नोएडा: बोर्ड बैठक के एजेंडे तैयार करने के निर्देश

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा प्राधिकरण की दशहरा बाद बोर्ड बैठक करने की तैयारी है। सीईओ ने बोर्ड बैठक में रखे जाने वाले प्रस्तावों को लेकर शुक्रवार को अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने मंगलवार तक बोर्ड बैठक से संबंधित सभी एजेंडे तैयार करने के निर्देश दिए। करीब तीन महीने से नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक नहीं हो सकी है। इसकी वजह यह रही कि करीब डेढ़ महीने से नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन का पद खाली था। अब हाल ही में अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार को नोएडा प्राधिकरण का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनके पास औद्योगिक विकास आयुक्त का चार्ज भी है।

प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने शुक्रवार को सभी विभागों के एसीईओ, ओएसडी, महाप्रबंधक और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में बोर्ड बैठक में रखे जाने वाले प्रस्तावों पर चर्चा इुई। अधिकारियों ने बताया कि नए नोएडा के लिए जमीन अधिग्रहण, बिल्डर पर बकाया व खरीदारों के फ्लैटों की रजिस्ट्री से संबंधित मामले की अपडेट रिपोर्ट, अलग-अलग आवंटियों द्वारा मांगी जा रही छूट समेत अन्य प्रस्तावों पर चर्चा हुई। सीईओ ने अगले सप्ताह मंगलवार तक बोर्ड बैठक से संबंधित सभी एजेंडे तैयार करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि अभी बोर्ड बैठक की तारीख निश्चित नहीं हो पाई है, लेकिन दशहरा बाद कभी भी बोर्ड बैठक कराए जाने की तैयारी है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img