उत्तर प्रदेश, नोएडा: बिना मान्यता बी फार्मा में दिया दाखिला, कॉलेज के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत

अमर सैनी
 उत्तर प्रदेश, नोएडा।छात्रों ने एक निजी कॉलेज प्रबंधन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए दादरी कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है कि हर्षित, विकास शर्मा समेत 30-35 छात्रों ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में बी फार्मा में दाखिला लिया था। फीस समय पर जमा की थी। पहले सेमेस्टर की परीक्षा भी दी लेकिन रिजल्ट अब तक नहीं आया। इस पर छात्रों को आशंका हुई। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से पीसीआई की ओर से दी जाने वाली मान्यता का प्रमाण मांगा। आरोप है कि कॉलेज ने प्रमाण नहीं दिखाया।
छात्रों ने बताया कि दूसरे सेमेस्टर की भी परीक्षा कराई गई लेकिन जब भी बी फार्मा की पीसीआई से मिलने वाले मान्यता प्रमाण पत्र की मांग की तो नहीं दिखाई गई। इस पर छात्रों ने अपनी फीस व डॉक्यूमेंट्स मांगे तो कॉलेज प्रशासन से कहासुनी हो गई। पुलिस प्रशासन ने मामला शांत कराया। आश्वासन दिया कि जल्द ही मान्यता आ जाएगी। तीन महीने से छात्र कॉलेजों के चक्कर लगा रहे हैं। उनका आरोप है कि उन्हें कॉलेज में घुसने नहीं दिया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन और छात्रों में बैठकर वार्ता हो गई है। आगामी तीन दिनों में समस्या का समाधान हो जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img