उत्तर प्रदेश, नोएडा: भंगेल एलिवेटेड रोड अक्टूबर में जनता के लिए तैयार

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। दिवाली की तैयारियों के बीच नोएडावासियों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। लंबे इंतजार के बाद भंगेल एलिवेटेड रोड जनता के लिए अगले 10 दिनों में खोलने की संभावना है। नोएडा प्राधिकरण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दोनों परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए समय मांगा है। इस रोड के खुलने से शहर के कई इलाकों के बीच आवाजाही आसान होगी और ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी।

भंगेल एलिवेटेड रोड, दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएससी) मार्ग पर बनाया गया है। सेक्टर-41 आगाहपुर से लेकर फेज-2 नाले तक यह मार्ग सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा और दादरी की ओर आने-जाने वालों के लिए सुविधाजनक साबित होगा। जून 2020 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट के निर्माण का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। केवल लाइट लगाना और कुछ छोटे काम अंतिम चरण में बचे हैं।निर्माण के दौरान भुगतान को लेकर विवाद भी सामने आया। यूपी राज्य सेतु निगम ने नोएडा अथॉरिटी पर 150 करोड़ रुपये बकाया होने का आरोप लगाया। कई नोटिस भेजने के बावजूद उत्तर न मिलने पर निगम ने मामले को हाईकोर्ट में ले जाने का फैसला किया। निगम ने कोर्ट से मध्यस्थ नियुक्त करने की मांग की है। सुनवाई अक्टूबर में होने की संभावना है।

अधूरे पड़े काम और अतिरिक्त धन की मांग

भुगतान विवाद के चलते एलिवेटेड रोड के नीचे सर्विस रोड और नालियों का निर्माण अधूरा पड़ा है। सेतु निगम ने कहा कि बढ़े खर्च के कारण इन कार्यों को पूरा करना संभव नहीं है। इसके लिए नोएडा अथॉरिटी से 25 करोड़ रुपये अतिरिक्त धन की मांग की गई है।

नोएडा प्राधिकरण का दावा

नोएडा प्राधिकरण ने कहा कि मामला आपसी बातचीत से सुलझ जाएगा और एलिवेटेड रोड अक्टूबर में जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। दिवाली से पहले यह मार्ग खुलने पर शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी और नोएडा को एक नई सौगात मिलेगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img