Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: भाई-दूज और छठ पूजा पर अतिरिक्त फेरे लगाएंगी बसें

उत्तर प्रदेश, नोएडा: भाई-दूज और छठ पूजा पर अतिरिक्त फेरे लगाएंगी बसें
भाई दूज और छठ पूजा पर भी लोगों को घर आने-जाने के लिए रोडवेज की बसें रात-दिन चलेंगी। 30 अक्तूबर तक बसों का संचालन नियमित रहेगा

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।भाई दूज और छठ पूजा पर भी लोगों को घर आने-जाने के लिए रोडवेज की बसें रात-दिन चलेंगी। 30 अक्तूबर तक बसों का संचालन नियमित रहेगा। भाई दूज पर महिलाएं भाइयों के घर आती-जाती है। स्थानीय व निकटवर्ती जनपदों के लिए बसों का संचालन किया जाएगा।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो से 117 बसें सिकंद्राबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, टप्पल, खैर, आगरा, मथुरा समेत 18 रूटों पर चल रही हैं। जिन रूटों पर अधिक सवारियां होंगी उन पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। गाजियाबाद और साहिबाबाद से सिकंद्राबाद, बुलंदशहर समेत अन्य स्थानों के लिए 150 बसों का संचालन होगा। इस रूट पर यात्रियों का अधिक आना-जाना होता है। अधिकारियों ने चालकों को बसों को दादरी के अंदर से सवारियां लेकर निकालने के निर्देश दिए हैं।

यूपी राज्य परिवहन निगम ने 17 से 30 अक्बूतर तक लगातार बसों का संचालन करने का आदेश दिया है। भाई दूज और छठ पूजा के दौरान चालक और परिचालकों को सतर्क रखा जाएगा। -अनिल कुमार शर्मा, एआरएम, ग्रेटर नोएडा डिपो

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें