Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश

उत्तर प्रदेश, नोएडा: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -एनसीआर में करते चोरी, बुलंदशहर में बेचते; 12 बाइक संग तीन शातिर दबोचे

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।कासना कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की गई 12 बाइक, एक अवैध तमंचा, कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि 19 सितंबर 2025 को गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने साइट-5 ओवरब्रिज के पास से तीन आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपाल शर्मा (25) निवासी गांव छपरौला, प्रिन्स (19) निवासी अलीगढ़ और नितेश (20) मथुरा के रूप में हुई हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 12 चोरी की बाइक बरामद हुई है। बरामद हुई बाइकों में कुछ पर नंबर प्लेट मौजूद हैं। जबकि कई बिना नंबर की हैं। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी मिली है। इनके खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। सेंट्रल नोएडा जोन के थाना ईकोटेक-3, दिल्ली, फरीदाबाद के थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज मिला हैं। आरोपी संगठित तरीके से बाइक चोरी करते थे। चोरी के बाद फर्जी कागजात तैयार कर उन्हें बेचने का काम करते थे। आरोपी कंपनी फैक्ट्री, घर मकान, बाजार आदि जगह से पुरानी बाइक का ताला तोड़कर चोरी करते थे। अबतक 20 से अधिक वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पिछले चार माह से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। आरोपी चोरी की बाइक को बुलंदशहर में एक व्यक्ति को सस्ते दाम में बेचते थे। जो पैसे मिलते थे उसे आपस में बांटकर मौज मस्ती करते थे। आरोपी जिस व्यक्ति को बाइक बेचते थे। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। गिरोह के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने शनिवार को दो शातिर बाइक चोरों को डोमिनोज गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे व निशानदेही से चोरी की तीन बाइक के साथ दो अवैध चाकू भी बरामद किए हैं। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अंकित निवासी इटावा और इलियाश निवासी खैरपुर गुर्जर को डोमिनोज गोलचक्कर के पास से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बाइक चोरी की कई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की। आरोपी अंकित के खिलाफ बीटा-2 कोतवाली में केस दर्ज है। जबकि इलियाश पर भी बीटा-2 और हापुड़ कोतवाली देहात में आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ पहले भी चोरी व अवैध हथियार रखने के मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक तलाक की ओर बढ़ रहे हैं?रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 6 महीनों से शादी में तनाव है

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें