उत्तर प्रदेश, नोएडा: 7 एक्स सेक्टरों में बढ़ेगी गंगाजल की आपूर्ति, दूर होगी टीडीएस की समस्या

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। शहर के 7 एक्स सेक्टरों (74-79) में नोएडा प्राधिकरण गंगाजल की आपूर्ति बढ़ाएगा। इससे छोटी-बड़ी 15 से ज्यादा सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को अधिक टीडीएस वाले पानी से छुटकारा मिलेगा।

नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग ने बताया कि सेक्टर-118 के मास्टर यूजीआर (अंडरग्राउंड पानी का टैंक) से 7 एक्स सेक्टरों के लिए पानी की दूसरी लाइन बिछा दी गई है। जब गंग नहर से गंगाजल शहर को मिलने लगेगा तब इस लाइन को चालू कर दिया जाएगा। इन सेक्टरों में अभी सेक्टर-65 के यूजीआर से अस्थायी तौर पर पानी की सप्लाई की जा रही है। यह लाइन भी चालू रहेगी।

प्राधिकरण ने सेक्टर-118 का यूजीआर 7 एक्स समेत अन्य सेक्टरों के लिए प्लानिंग के तहत बनवाया गया था। इसमें सीधे गाजियाबाद से गंगाजल की सप्लाई होती है। टैंक की क्षमता करीब 50 हजार किलो लीटर है। सेक्टर-74, 75, 76, 77, 78, 79 में नई पाइपलाइन से पानी का वितरण होगा।

नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग प्रभारी जीएम आरपी सिंह ने बताया कि गंगाजल जैसे गाजियाबाद से मिलने की शुरुआत होगी वैसे ही 7 एक्स सेक्टरों को दूसरी लाइन से भी सप्लाई शुरू कराई जाएगी। पाइपलाइन का काम पूरा हो गया है।

शहर में हैं चार मास्टर यूजीआर

नोएडा में चार मास्टर यूजीआर बन चुके हैं। यह 80 क्यूसेक गंगाजल प्रोजेक्ट में शामिल हैं। पहला मास्टर यूजीआर एम है जो सेक्टर-65 में है। यह चालू हो चुका है। दूसरा मास्टर यूजीआर एम-1 सेक्टर-118 में है। यह पूरी क्षमता के साथ चालू होना है। मास्टर यूजीआर एम-2 और एम-3 सेक्टर-69 में हैं। इनको भी पूरी क्षमता के साथ चालू किया जाना है। इन सभी यूजीआर की क्षमता 50 से 55 हजार किलोलीटर है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img