उत्तर प्रदेश, नोएडा: मूलभूत सुविधाओं को लेकर यूपीसीडा कार्यालय पर प्रदर्शन

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के गांव और आवासीय कॉलोनी निवासियों ने साइट-5 स्थित उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से परेशानी हो रही है। उन्होंने समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। निवासियों ने बताया कि सरकारी कॉलोनी को करीब 50 साल पहले बनाया गया था। तब से अब तक वहां पर शिक्षा, चिकित्सा आदि सुविधाएं नहीं है। बिजली, पानी व सड़क की व्यवस्था भी अच्छी नहीं है। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिलाध्यक्ष सुशील प्रधान के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने कहा कि कॉलोनी के मुख्य रास्ते पर गहरे गड्ढ़े हो गए है। इस मौके पर बलराज हूण, डॉ दीपक शर्मा, प्रेमराज भाटी, प्रेम प्रधान, सुशील प्रधान, बसंत भाटी, धीर सिंह भाटी, डॉ मगन बिधूड़ी, मनोज अधाना, विजय प्रधान, मलखान सिंह समेत अन्य निवासी मौजूद रहे।

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, ‘यमुना के डूब क्षेत्र को साफ करने से भगवान शिव खुश होंगे’, डीडीए द्वारा तोड़फोड़ के खिलाफ याचिका खारिज की

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img