उत्तर प्रदेश, नोएडा:पुलिसकर्मियों ने मांगी 50 लाख की रंगदारी

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रबूपुरा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 5-6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया है।

मुरादगढ़ी गांव के भूप सिंह ने बताया कि 16 मई 2024 को बिना नंबर प्लेट की स्कोर्पियो से उतरे 5 हथियारबंद लोगों ने उन पर हमला किया। भूप सिंह अपनी जान बचाने के लिए घर में भाग गए।

हमलावर भी उनके पीछे घर में घुस आए। इस दौरान भूप सिंह घायल हो गए। उन्होंने घर का दरवाजा बंद कर लिया। हमलावर दरवाजा खुलवाने की कोशिश करते रहे। जब दरवाजा नहीं खुला तो गालियां देकर धमकी देते हुए चले गए।

भूप सिंह के अनुसार, इससे पहले कई दिनों से एक व्यक्ति खुद को एसटीएफ का कर्मी बताकर फोन पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था। वही व्यक्ति अपने पुलिसकर्मी साथियों के साथ उनका अपहरण करने आया था। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी पीड़ित के पास मौजूद है।

पीड़ित ने रबूपुरा पुलिस और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की। कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। करीब एक साल बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img