उत्तर प्रदेश, नोएडा: यमुना प्राधिकरण की ओएसडी ने रीलखा गांव में किया विकास कार्यों का निरीक्षण

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। यमुना प्राधिकरण की ओएसडी रेशमा सिंह ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के रीलखा गांव का दौरा किया। उन्होंने अपनी टीम के साथ विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

किसान एकता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना ने बताया कि यह दौरा एक महीने पहले की बैठक का परिणाम है। यह बैठक यमुना प्राधिकरण के सभागार में ओएसडी शैलेंद्र सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ हुई थी। इस बैठक में 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया था। रमेश कसाना ने गांव की कई समस्याओं से ओएसडी को अवगत कराया। इनमें प्राइमरी स्कूल भवन की गुणवत्ता, बारात घर का सौंदर्यीकरण और टीन शेड शामिल थे। श्मशान घाट के रास्ते, टूटी नालियों की मरम्मत और साफ-सफाई की समस्याएं भी बताई गईं। रेशमा सिंह ने इन समस्याओं के समाधान के लिए कर्मचारियों और ठेकेदारों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद ठेकेदार को विकास कार्यों में गुणवत्तापूर्ण सामग्री के इस्तेमाल की हिदायत दी। साथ ही चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img