उत्तर प्रदेश, नोएडा: यमुना किनारे लगेंगे दो रैनीवेल, सीईओ ने दी मंजूरी

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।जल आपूर्ति को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने यमुना नदी के किनारे दो नए रैनीवेल स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। यह परियोजना न केवल शहर की जल आपूर्ति को बढ़ाएगी, बल्कि पानी की गुणवत्ता में भी सुधार करेगी। इस पूरी परियोजना पर लगभग 45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-132 से 135 के बीच यमुना नदी के तट पर इन रैनीवेल की स्थापना की जाएगी। यह क्षेत्र नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पास स्थित है, जहां यमुना नदी का प्रवाह होता है। दोनों रैनीवेल के लिए विस्तृत परियोजना को तैयार कर लिया गया है। इस परियोजना का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि पानी में टोटल डिसॉल्व्ड सॉलिड्स (TDS) की मात्रा कम होगी, जिससे पानी की गुणवत्ता में सुधार होगा। अधिकारी ने बताया कि अगले चरण में विशेषज्ञों की टीम द्वारा स्थल का सर्वेक्षण किया जाएगा, जिसके बाद रैनीवेल की सटीक स्थिति का निर्धारण किया जाएगा। जल्द ही इस परियोजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इस परियोजना से न केवल बढ़ती जनसंख्या की जल आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा, बल्कि शहर के निवासियों को बेहतर गुणवत्ता का पानी भी उपलब्ध हो सकेगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img