उत्तर प्रदेश, नोएडा: टॉय पार्क सेक्टर-33 में यीडा ने आवंटियों संग किया संवाद, सीईओ ने हिदायत

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की ओर से सोमवार को टॉय पार्क, सेक्टर-33 के आवंटियों के साथ एक महत्वपूर्ण इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता स्वयं मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह (सीईओ) ने की। सत्र का उद्देश्य टॉय पार्क योजना से जुड़े आवंटियों की विभिन्न समस्याओं को सुनना और उनका समाधान सुनिश्चित करना था।
बैठक में लीज डीड निष्पादन, कब्जा प्रमाण पत्र, मानचित्र स्वीकृति और निर्माण से जुड़ी बाधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्राधिकरण की ओर से जानकारी दी गई कि अब तक टॉय पार्क योजना के अंतर्गत कुल 140 भूखण्ड आवंटित किए जा चुके हैं। इनमें से 97 आवंटियों को चेकलिस्ट जारी कर दी गई है और 84 आवंटियों ने अपनी लीज डीड निष्पादित कर ली है।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने कहा कि क्लस्टर टॉय पार्क योजना, केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसे देश में खिलौना उद्योग को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है। उन्होंने आवंटियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना ब्रोशर के अनुसार लीज डीड निष्पादन के पश्चात निर्धारित समयसीमा के भीतर अपनी-अपनी इकाइयों को क्रियाशील बनाना अनिवार्य है। प्राधिकरण ने सभी आवंटियों से अनुरोध किया कि वे अपनी लीज डीड निष्पादन की तिथि, कब्जा प्राप्ति की तिथि, भवन मानचित्र की स्वीकृति तिथि के साथ एक सुनियोजित कार्ययोजना (Action Plan) यथाशीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि योजना को समयबद्ध तरीके से सफल बनाया जा सके। सत्र में आवंटियों ने भी निर्माण कार्य और प्रशासनिक प्रक्रियाओं से जुड़ी अपनी समस्याओं को साझा किया, जिस पर अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस संवाद कार्यक्रम को टॉय पार्क योजना के कुशल कार्यान्वयन की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img