Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: टियागो कार ने दंपती को मारी टक्कर,पत्नी की मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: टियागो कार ने दंपती को मारी टक्कर,पत्नी की मौके पर मौत
थाना सेक्टर-63 के पास एसजेएम अस्पताल के पास सड़क हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई।

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। थाना सेक्टर-63 के पास एसजेएम अस्पताल के पास सड़क हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी मिलते ही एनएच-9 पर दंपती के परिजन इकट्ठा हो गए। कुछ देर जाम की स्थिति बनी रही। लेकिन पुलिस प्रशासन के समझाने के बाद परिजनों को वहां से हटाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह सेक्टर-63 स्थित एसजेएम हॉस्पिटल के सामने एक टियागो कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। बाइक सवार अनुज कुमार और मोनिका पति पत्नी है। दोनों बाइक से पूजा करके लौट रहे थे।टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक दूर तक घिसटती हुई चली गई। जिससे अनुज और मोनिका दोनों के गंभीर चोट लगी। बताया गया कि मोनिका के सिर में चोट लगने से वो अचेत हो गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मोनिका की उम्र 22 साल है।राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। अनुज को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी परिजनों को मिली। जिसके बाद परिजन एनएच-9 पर इकट्ठा हो गए।वहां हंगामा किया। मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस प्रशासन ने परिजनों से बातचीत की। आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद यहां यातायात को सामान्य किया गया।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें