Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: थार से बनाई स्टंटबाजी की रील, 64500 का चालान और चालक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश, नोएडा: थार से बनाई स्टंटबाजी की रील, 64500 का चालान और चालक गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो थाना इकोटेक-3 क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां युवक को महिंद्रा थार से स्टंट करना भारी पड़ गया। गाड़ी मालिक के खिलाफ ट्रैफिक विभाग ने 64,500 रुपये का चालान काटा है। इसके अलावा आरोपी थार चालक को भी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह पूरा मामला थाना इकोटेक-3 क्षेत्र का है। यहां एक युवक खुली थार गाड़ी में रात के वक्त स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है। साथ ही कानून की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहा है। वायरल 21 सेकेंड का वीडियो थाना क्षेत्र के सैनी गांव का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक खुली काली महिंद्रा थार सड़क के बीचों-बीच जिग जैक टाइप में लहराकर जानलेवा स्टंट करती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में बैक ग्राउंड में एक हरियाणवी गाना भी बज रहा है, जिस पर वह लुत्फ उठाता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके कुछ देर बाद ही अचानक इस वीडियो में एक अन्य वीडियो शुरू हो गया। इसमें करीब 12 लक्जरी गाड़ियां एकसाथ सड़क पर एक के बाद एक लाइन में खड़ी दिखाई देती नजर आ रही हैं। इस वायरल वीडियो में भी बैक ग्राउंड में एक पंजाबी गाना बज रहा है, लेकिन ये वीडियो दिन का दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बीच सड़क पर थार से स्टंट कर रहे रीलबाज का थाना इकोटेक-3 पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है और 64,500 रुपये का ई-चालान भी काटा है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना इकोटेक-3 पुलिस ने वाहन का चालान करने के साथ चालक को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई है। आरोपी की पहचान ऋषभ पुत्र संजय निवासी ग्राम सैनी, ग्रेटर नोएडा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ गुरुवार को कार्रवाई की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो सैनी गोलचक्कर का है। आरोपी ऋषभ के खिलाफ धारा 170/135/135(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, इस मामले में नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने भी वायरल वीडियो का शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित वाहनों के विरुद्ध यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार ई-चालान (जुर्माना 64500 रुपए) की कार्रवाई की गई है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें