उत्तर प्रदेश, नोएडा: सोसायटी के अंदर कुत्तों के झुंड ने व्यक्ति पर किया हमला

अमर सैनी

 उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति को कुत्तों के झुंड ने घेर लिया। कुत्तों ने युवक को दौड़ा लिया। युवक जोर-जोर से बचाओ चिल्लाता रहा, लेकिन कोई नहीं आया। सुरक्षाकर्मी की कुर्सी खाली थी, वह ड्यूटी से गायब था।

सोसायटी के बेसमेंट में सुरक्षा गार्ड तैनात रहता है। सुबह 5:30 के करीब सोसायटी में रहने वाले रमेश चंद्र गौतम पार्किंग के रास्ते से बाहर मॉर्निंग वॉक पर जा रहे थे। तभी 5 मिनट तक उनको चारों तरफ से कुत्तों ने घेर लिया। कुत्तों ने उन पर हमला बोल दिया। उन्होंने किसी तरीके से अपनी जान बचाई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।इस घटना के बाद पीड़ित रमेश गौतम पूरी तरीके से सहमे हुए हैं। जब कुत्तों ने उन पर हमला किया तो वह कई बार मदद मांगे, लेकिन कोई भी मदद के लिए नहीं पहुंचा। उन्होंने इस दौरान डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। किसी तरह उनकी जान बची। यदि थोड़ी देर हो जाती तो कुत्ते उनको नुकसान पहुंचा सकते थे। अजनारा होम्स सोसायटी में मेंटेनेंस का काम देखने वाली कंपनी के खिलाफ पीड़ित ने गुस्सा जताते हुए सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल किया है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने हर जगह गुहार लगाई, लेकिन उनको कोई मदद नहीं मिली। मेंटेनेंस कंपनी की लापरवाही के चलते निवासियों की जान आफत में है। मेंटेनेंस शुल्क देने के बाद भी उनको किसी तरीके की सुविधा नहीं मिल रही है।

आए दिन आते हैं मामले सामने

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में कुत्ते द्वारा हमला करने के मामले आए दिन सामने आते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही एक सोसायटी में कुत्ते ने महिला को दौड़ा लिया था। महिला पोडियम से नीचे गिर गई थी। उसके दोनों पैर टूट गए थे। इसके अलावा बच्चों पर भी कुत्ते द्वारा हमला करने का मामला सामने आया था। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए कुत्ते इन दिनों आफत बन गए हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img