Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: सूरजपुर वेटलैंड ग्रेटर नोएडा में बर्ड फेस्टिवल का हुआ आयोजन

उत्तर प्रदेश, नोएडा: सूरजपुर वेटलैंड ग्रेटर नोएडा में बर्ड फेस्टिवल का हुआ आयोजन
विशिष्ट अतिथि के रूप में डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी भी उपस्थित रहे। बर्ड फेस्टिवल 2025 के आयोजन अवसर पर स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। उत्तर प्रदेश पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के निर्देशों के क्रम में विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर वन्य जीव संरक्षण एवं इको पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को सूरजपुर वेटलैंड ग्रेटर नोएडा में वन विभाग द्वारा बर्ड फेस्टिवल-2025 का भव्य आयोजन किया गया, जिसका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह एवं विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा विधिवत् रूप से शुभारंभ किया गया।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी भी उपस्थित रहे। बर्ड फेस्टिवल 2025 के आयोजन अवसर पर स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने इस अवसर पर वेटलैंड एवं इको टूरिज्म पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों तथा अन्य स्थानीय लोगों को वेटलैंड के बारे में जानकारी दी और बताया कि इसका किस प्रकार से संरक्षण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम सबको अपने आसपास का पर्यावरण को सुरक्षित रखना चाहिए। यह हम सबका दायित्व है हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करते हुए अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ बनाना है साथ ही साथ हमें अन्य लोगों को भी अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित करना चाहिए। इस दौरान सूरजपुर वेटलैंड बर्ड वाचर/स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा बर्ड वाचिंग कार्य किया गया। बर्ड वाचिंग के दौरान छात्र-छात्राओं को वेटलैंड में आए प्रवासी एवं अप्रवासी पक्षियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम की समाप्ति पर मुख्य अतिथियों में विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रभागीय वन अधिकारी प्रमोद कुमार, सी विंग फाउंडर मदन मोहन भारद्वाज, पूर्व हॉकी प्लेयर मनजीत सिंह, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ग्रेटर नोएडा के सदस्य, वन्य/जीव पक्षी प्रेमियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, आर्यदीप पब्लिक स्कूल, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, खेतान पब्लिक स्कूल, जेएसएस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं और अन्य गण मान्य व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें