उत्तर प्रदेश, नोएडा: स्केटिंग में ग्रेनो के छह खिलाड़ियों ने पदक जीते

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में आयोजित दो दिवसीय एफआरएस नेशनल रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ग्रेटर नोएडा के छह खिलाड़ी स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे। पदक विजेता खिलाड़ी ग्रेनो रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे।

जिला रोलर स्केटिंग संघ के अध्यक्ष आकाश रावल ने चैंपियनशिप का आयोजन 18 और 19 जनवरी को फेडरेशन ऑफ रोलर स्पोर्ट्स की ओर से किया गया। इसमें दिल्ली-एनसीआर के 270 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ग्रेनो रोलर स्केटिंग अकादमी के छह खिलाड़ियों ने गौतमबुद्धनगर का प्रतिनिधित्व किया। सभी छह खिलाड़ी पदक जीतने में कामयाब रहे। आकाश रावल ने बताया कि अंडर छह इनलाइन स्केट में दीत्या शर्मा ने दो स्वर्ण पदक, रुद्रान पंवार ने अंडर-8 टॉय इनलाइन स्केट में 300 और 500 मीटर में स्वर्ण पदक, वेदांश गुप्ता ने अंडर 10 क्वाड स्केट वर्ग में 300 मीटर रेस में रजत, 500 मीटर में स्वर्ण, आहना पंवार ने अंडर 12 इनलाइन स्केट 300 मीटर में स्वर्ण और 500 मीटर में स्वर्ण पदक, मुदित दीप सिंह ने अंडर 14 इनलाइन स्केट में 300 और 500 मीटर में कांस्य पदक जीता। वहीं अराधिया राणा ने अंडर 14 क्वाड स्केट 300 मीटर में रजत और 500 मीटर में कांस्य जीता है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img