Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश, नोएडा: शहरी विकास के मॉडल का अध्ययन करने नोएडा पहुंचा मंगोलियाई प्रतिनिधिमंडल

उत्तर प्रदेश, नोएडा: शहरी विकास के मॉडल का अध्ययन करने नोएडा पहुंचा मंगोलियाई प्रतिनिधिमंडल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे औद्योगिक शहर नोएडा में विकास की प्रगति एवं उसकी खूबसूरती की चर्चा सुनकर शनिवार को मंगोलिया देश का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा का दौरा किया।

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे औद्योगिक शहर नोएडा में विकास की प्रगति एवं उसकी खूबसूरती की चर्चा सुनकर शनिवार को मंगोलिया देश का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा का दौरा किया। नोएडा आगमन पर प्राधिकरण अधिकारियों ने फूलों का गुलदस्ता भेंटकर प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। बताया जा रहा है कि यह दौरा शहरी विकास और योजना के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने मंगोलिया से आये उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सेक्टर-6 स्थित मुख्य प्रशासनिक भवन में बैठक की। बैठक में सीईओ डॉ. लोकेश एम, एसीईओ संजय कुमार खत्री, एसीईओ वंदना त्रिपाठी, एसीईओ सतीश पाल, ओएसडी महेन्द्र प्रसाद, वित्त नियंत्रक स्वतंत्र कुमार, ओएसडी क्रांति शेखर, ओएसडी अरविंद कुमार सिंह, प्रबंधक मीना भार्गव, महाप्रबंधक आरपी सिंह, सहायक महाप्रबंधक तेजवीर सिंह, सहायक महाप्रबंधक शोभा कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इस दौरान मंगोलियाई प्रतिनिधिमंडल को प्राधिकरण के अधिकारियों को नोएडा में उपलब्ध आधारभूत संरचना और शहरी सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जिसमें मुख्यतः सस्टेनेबल डेवलपमेंट, स्मार्ट सिटी तकनीक और जनसुविधाओं पर चर्चा की गई। मंगोलिया के प्रतिनिधिमंडल द्वारा इस विषय पर विशेष चर्चा केंद्रित की कि नोएडा का विकास मॉडल मंगोलिया में एक नए शहर के निर्माण के लिए किस प्रकार प्रेरित कर सकता है।

प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने शहर के विभिन्न आईटी कैंपसों का भी दौरा किया। जिससे उन्हें नोएडा की शहरी योजना, क्रियान्वयन और आईटी हब के रूप में इसके विकास की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त हो सकें।

प्रतिनिधिमंडल ने सेक्टर-16 स्थित माइक्रोसॉफ्ट कैंपस, सेक्टर-144 में एनएसएल टेकजोन और सेक्टर-145 में एमएक्यू सॉफ्टवेयर कैंपस का दौरान करने के बाद नोएडा शहर के अन्य विकास कार्यों को भी देखा। बताया जा रहा है कि यह दौरा शहरी विकास और योजना के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें