Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: संयुक्त किसान मोर्चा ने बनाई आंदोलन की नई रणनीति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: संयुक्त किसान मोर्चा ने बनाई आंदोलन की नई रणनीति
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर किसानों की प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की रणनीति बनाई गई।

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर किसानों की प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की रणनीति बनाई गई। भारतीय किसान यूनियन (अजगर) के दनकौर स्थित कैंप कार्यालय में 13 जनवरी को आयोजित अहम बैठक में कई निर्णय लिए गए। इस दौरान 10 प्रतिशत प्लॉट और नए भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत किसानों को सभी लाभ दिलाने की मांग पर जोर दिया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर से मिलकर प्राधिकरणवार वार्ताओं की तिथि तय की जाएगी। इसके साथ ही जनपद के सभी गांवों में जनजागरण अभियान चलाने और क्षेत्रवार महापंचायतें आयोजित करने का भी फैसला लिया गया। पुराने आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभा चुके किसान बेरोजगार सभा संगठन ने फिर से संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल होने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे सर्वसम्मति से मंजूर किया गया।

प्रमुख मांगें और मुद्दे
एसकेएम ने जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों के लिए समान नीति की मांग की है। इसमें 10 प्रतिशत प्लॉट, 64.7 प्रतिशत बढ़ा हुआ मुआवजा और 1 जनवरी 2014 के बाद अधिग्रहित जमीन पर नए कानून के तहत बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा एवं 20 प्रतिशत प्लॉट शामिल हैं। साथ ही भूमिधर और भूमिहीन किसानों के बच्चों को रोजगार, आबादी के विवादों का समाधान और किसानों पर लगाए गए झूठे मुकदमों की वापसी की मांग की गई है।

अंसल बिल्डर पर वादाखिलाफी का आरोप
बैठक में दादरी क्षेत्र के किसानों के साथ अंसल बिल्डर की वादाखिलाफी की निंदा की गई। इस मुद्दे पर जनजागरण अभियान शुरू करने और प्रभावित गांवों में जल्द ही एक बड़ी महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता राजे प्रधान ने की और संचालन नीरज सरपंच नवादा ने किया। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े सभी घटक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Read More: Noida Fire: नोएडा की प्लास्टिक बैग फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर हुआ खाक

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें