उत्तर प्रदेश, नोएडा: साइक्लिंग इवेंट से ग्रेटर नोएडा में यातायात व्यवस्था बिगड़ी

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एचसीएल कॉरपोरेशन द्वारा आयोजित साइक्लोट्रॉन कार्यक्रम ने यातायात व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया। कार्यक्रम सुबह 5 बजे से 10 बजे तक चलना था। इस दौरान साइकिल रैली का रूट गौर सिटी मॉल से शुरू होकर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट किसान चौक, 130 मीटर रोड, इटेहरा गोल चक्कर और एक मूर्ति गोल चक्कर से होते हुए डी पार्क चौकी तक था। रैली स्पर्श ग्लोबल स्कूल के सामने से यू-टर्न लेकर वापस गौर सिटी मॉल पर समाप्त होनी थी।ट्रैफिक पुलिस ने इस कार्यक्रम के लिए पहले से एडवाइजरी जारी की थी। पुलिस ने सुरक्षा के लिए कई जगहों पर बैरियर लगा दिए थे। लेकिन कार्यक्रम में देरी के कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। लोगों को एक सड़क से दूसरी सड़क तक जाने में एक घंटे तक का समय लग गया। जब लोग अपने कार्यस्थल के लिए निकले, तो वे जाम में फंसते चले गए। इस तरह तीन घंटे तक भारी जाम की स्थिति बनी रही, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img