उत्तर प्रदेश, नोएडा: सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को मिला प्रदेश में पहला स्थान

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। रोडवेज बस के कुशल संचालन करने, बेहतर सुविधाएं देने और निर्धारित मानक से अधिक आय देने के चलते प्रदेश में ग्रेटर नोएडा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार शर्मा और नोएडा के प्रबंधक मनोज कुमार को अपने-अपने क्षेत्र में पहला स्थान मिला है। यातायात निरीक्षक शमीना अंजुम को दूसरा स्थान मिला है।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के द्वारा प्रोत्साहन योजना के तहत क्षेत्रीय प्रबंधक और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को डिपो संचालन के चार स्तर आय प्रति बस प्रतिदिन, बस उपयोगिता, ईधन औसत, लाभ-हानि प्रति बस प्रतिदिन पर मूल्यांकन प्रदेश स्तर पर किया जाता है। जिसके चलते मई माह में सेवा प्रबंधक मनोज कुमार सिंह को प्रदेश पहला स्थान मिला है। वहीं ग्रेटर नोएडा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार शर्मा को पहला स्थान मिला है। जबकि लखनऊ के बाराबंकी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जमीला खातून दूसरे स्थान पर रही। वहीं यातायात अधीक्षक नोएडा शमीना अंजुम को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। विभाग ने सभी को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img