उत्तर प्रदेश, नोएडा: पुलिस ने 10,000 के इनामी को किया गिरफ्तार

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। थाना फेस-2 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10,000 रुपए के इनामी वांछित अपराधी अनुज कुमार पाल को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी पर नाबालिग पीड़िता के अपहरण और फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमानत कराने का गंभीर आरोप था। उसने अपने साथियों की मदद से एक नाबालिग पीड़िता को दो बार अगवा किया था। आरोपी अनुज कुमार पाल और उसके साथियों ने नाबालिग पीड़िता के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे बालिग दिखाकर अभियुक्त अनुज की जमानत कराई थी। बाद में इन लोगों ने दोबारा नाबालिग पीड़िता का अपहरण कर लिया।

इस संबंध में पीड़िता के परिजनों ने 26 दिसंबर 2024 को थाना फेस-2 में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया था। बाद में विवेचना के दौरान कई धाराएं और पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने मंगलवार को खुफिया सूचना के आधार पर अभियुक्त अनुज कुमार पाल को एनएसईजेड बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। इससे पहले 27 फरवरी 2025 को पुलिस ने इस मामले में अन्य दो आरोपियों, अनिल पाल और लालू उर्फ राजपाल, को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अनुज कुमार पाल (23) कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम पाखर का निवासी है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों पर नकेल कसने में सफलता मिली है।
वहीं, पीड़िता को दोबारा तलाश कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। आरोपी और उसके साथी पीड़िता को पहले भी अगवा कर चुके थे, जिसमें मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार किया था और पीड़िता को सकुशल बरामद किया था।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img