उत्तर प्रदेश, नोएडा: प्राधिकरण ने 9.42 करोड़ की लागत से बनाया दो फुटओवर ब्रिज, सांसद व विधायक ने किया लोकार्पण

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा तथा दादरी विधायक तेजपाल नागर ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सुपरटेक इको विलेज और सेंट जाॅन स्कूल पर निर्मित 5.23 करोड़ रूपये की लागत से फुटओवर ब्रिज का लोकार्पण किया गया। दूसरा यथार्थ हाॅस्पिटल के नजदीक 4 करोड़ 19 लाख की लागत से फुटओवर ब्रिज का लोकार्पण किया गया। यह दोनों फुटओवर ब्रिज की मांग शहरवासियों की तरफ से काफी लंबे समय से चल रही थी।

इस मांग पर प्राधिकरण द्वारा बीओटी पर आधारित यह दोनों फुट ओवर ब्रिज बनाए गए हैं जिससे इस क्षेत्र की जनता तथा स्कूली बच्चे को भी फायदा मिलेगा तथा दुर्घटनाएं भी कम होगी। इसमें लिफ्ट का प्रावधान भी किया गया है जिससे बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को भी इससे आने -जाने से सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह का एक और फुट ओवर ब्रिज जल्द ही चार मूर्ति चौराहे के पास बनाया जा रहा है, जिसका लोकार्पण जल्द किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान सांसद ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से इस क्षेत्र का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि काफी समय से जो भी काम अभी तक लंबित है वह काम भी जल्द पूरे किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से प्रदेश निरंतर विकास के पद पर अग्रसर है और जनपद गौतमबुद्ध नगर में विकास होता रहेगा।दादरी विधायक ने कहा कि जो कुछ कार्य अभी बाकी है उन कार्यों को भी जल्द से जल्द पूर्ण कराऊंगा। उन्होंने उपस्थित ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से कहा कि जो भी बचे हुए कार्य है उसे जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। इस दौरान ग्रेटर नोएडा के एसीईओ सुनील सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, संदीप शर्मा, दीपक यादव, संजय, देव मिश्रा, डीके जायसवाल, कपिल खरे, राज चौधरी, लोकेश त्यागी, अनिल प्रताप सिंह, पूजा टेनवाल, कल्पना, सुजाता सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img