उत्तर प्रदेश, नोएडा: पति की हत्या मामले में आरोपी पत्नी की सुनवाई टली

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने वाली महिला की जमानत पर सुनवाई टल गई। अपर सत्र न्यायाधीश, त्वरित न्यायालय द्वितीय में सुनवाई होनी थी, लेकिन जरूरी दस्तावेज नहीं आने से यह सुनवाई टली है। अब जमानत पर मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी।

कासना के बिरोंडा गांव में महेश कुमार की शौचालय की छत पर कैंची से वार कर हत्या की गई थी। महेश शौचालय की देखरेख का कार्य करता था और अपनी पत्नी पूजा के साथ उसी परिसर में रहता था। मृतक के परिजनों ने शक जताया कि उसकी पत्नी पूजा ने अपने साथी प्रहलाद के साथ मिलकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने जांच के दौरान प्रहलाद को पूजा के साथ गिरफ्तार किया गया। प्रहलाद के पास से हत्या में प्रयुक्त कैंची भी बरामद हुई थी। वहीं, मृतक के बच्चों ने अपने बयानों में कहा कि उनके पिता की हत्या प्रहलाद ने कैंची से की थी।

कृष्णा हॉस्पिटल प्रबंधक की जमानत खारिज
अपर सत्र न्यायाधीश, त्वरित न्यायालय द्वितीय की अदालत ने कृष्णा हॉस्पिटल दादरी में इलाज के दौरान गर्भवती महिला और नवजात की मौत के मामले में आरोपी अस्पताल प्रबंधनक डॉ. राजीव की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने आरोपी की भूमिका को देखते हुए यह आदेश दिया। बता दे कि कोमल को 2 जनवरी 2025 को कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही बरती गई थी। जिससे कोमल और उसके गर्भस्थ शिशु की मृत्यु हो गई थी। मृतका के परिजन का कहना है कि डॉक्टरों ने नार्मल डिलीवरी का भरोसा दिलाया, लेकिन बाद में स्थिति बिगड़ने पर भी उचित इलाज नहीं किया गया। गंभीर स्थिति में शारदा हॉस्पिटल ले जाते समय कोमल की मौत हो गई थी। इससे पहले इस मामले में आरोपी डॉ. जूही की भी जमानत याचिका की खारिज हो चुकी है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img