उत्तर प्रदेश, नोएडा: पार्क की बेंच में फंसी बच्ची की उंगलियां, 6 घंटे में मेटल प्लेट काटकर बाहर निकाली

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर 53 कंचनजंगा मार्केट के पीछे पार्क में लगी बेंच में एक 7 साल की बच्ची अंशिका की एक उंगली फंस गई। सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि दमकल विभाग की टीम ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद मेटल टीन को काटा। इसके बाद बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने इसका कोई इलाज नहीं होना बताया। जिसके बाद टीम ने दोबारा से मेटल प्लेट को बारीक काटकर बच्ची की दोनों उंगलियों को बाहर निकाला।

जानकारी मिलते ही फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अपने रेस्क्यू टूल्स एवं बाहर से आयरन वर्क करने वाले व्यक्तियों को बुलाया। इसके बाद उंगलियों के चारों और के मेटल को काटा और एक टुकड़ा अलग कर लिया। जिससे उंगलियों पर ज्यादा दबाव न पड़े। बच्ची की उंगलियों को लगभग 06 घंटे की कड़ी मेहनत से सुरक्षित निकाला गया।

खून का संचार बंद होने से सूजी
अंशिका की उंगली बेंच में बने छेद में फंस गई थी। उसने काफी प्रयास किया। इस कारण उंगलियों में खून का संचार कम हो गया। जिससे उंगलियों में सूजन आ गई। जल्द से जल्द टीम प्लेट को काटकर बच्ची को डॉक्टर के पास पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने असमर्थता व्यक्त की। जिसके बाद दोबारा से फायर कर्मियों ने टूल की मदद से सावधानी से टीन प्लेट काटी और बच्ची की उंगलियों को होल से बाहर निकाला।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...

Topics

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img