उत्तर प्रदेश, नोएडा: ओटीएस योजना का पहला चरण पूरा, शहर के 13 हजार उपभोक्ताओं ने लिया लाभ

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। विद्युत निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के 15 से 31 दिसंबर तक चले पहले चरण में लगभग 13 हजार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर योजना का लाभ लिया। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं ने कुल 27.5 करोड़ रुपये जमा किए। पहले चरण में बकायेदारों को बिल पर लगे ब्याज पर शत-प्रतिशत छूट दी गई थी। योजना के पहले चरण के अंतिम दिन मंगलवार को 1140 बकायेदारों ने पंजीकरण कराया और करीब पौने तीन करोड़ रुपये का राजस्व जमा किया। इस दौरान कुल 200 करोड़ रुपये का बकाया चुकता किया गया।

अब विद्युत निगम ने ओटीएस योजना का दूसरा चरण एक जनवरी से शुरू कर दिया है, जो 15 जनवरी तक चलेगा। दूसरे चरण में उपभोक्ताओं को बिल पर लगे ब्याज पर 80 प्रतिशत छूट मिलेगी। पहले चरण की सफलता के बाद निगम ने बकायेदारों को योजना के प्रति जागरूक किया है। ओटीएस योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को राहत देने के साथ-साथ निगम के राजस्व में भी सुधार लाना है। इस योजना के तहत अब तक करीब 13 हजार उपभोक्ता लाभ उठा चुके हैं। विद्युत निगम लगातार इस योजना को प्रभावी बनाने के लिए कदम उठा रहा है। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार, ओटीएस योजना का पहला चरण काफी सफल रहा है और दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। योजना के तहत बकायेदारों को बड़ी राहत मिल रही है। अब तक इस योजना से सवा लाख से अधिक बकायेदारों को चिह्नित किया गया है। इन पर करीब 200 करोड़ रुपये का बकाया है। उपभोक्ताओं को ब्याज पर छूट मिलने से उन्हें भुगतान में राहत मिलेगी। निगम द्वारा बकायेदारों को लगातार योजना के लाभ के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...

Topics

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img