उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा सुसाइड मामले में SC की टीम पहुंची यूनिवर्सिटी

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा में बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) की छात्रा ज्योति के सुसाइड मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की टीम मंगलवार को शारदा यूनिवर्सिटी पहुंची। टीम के सदस्य पुलिस से भी मिले और मामले की जानकारी जुटाई।

शारदा यूनिवर्सिटी के मंडेला गर्ल्स हॉस्टल में शुक्रवार की शाम गुरुग्राम की रहने वाली बीडीएस की छात्रा ज्योति शर्मा ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सुसाइड नोट में फैकल्टी पर मानसिक रूप से उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने महिला प्रोफेसर सैरी वशिष्ठ और प्रोफेसर महेंद्र सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों प्रोफेसर, डीन और एचओडी समेत सभी छह नामजद प्रोफेसरों को निलंबित कर दिया।

स्वतः लिया था संज्ञान
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए यूपी सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। मामले की जांच के लिए एडवोकेट अपर्णा भट्ट को न्याय मित्र नियुक्त किया गया है। न्यायालय द्वारा गठित टीम ने विश्वविद्यालय पहुंचकर प्रकरण की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों से भी इस संबंध में बातचीत की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की एक टीम विश्वविद्यालय आई थी। पुलिस से भी घटना के बारे में जानकारी ली गई है।

सबूत जुटाने में जुटी पुलिस
नॉलेज पार्क थाना पुलिस घटना से जुड़े सबूत इकट्ठा कर रही है। ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम ने घटनास्थल से सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ली है। इसके साथ ही उन वीडियो फुटेज की भी जांच की जा रही।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img