Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा प्राधिकरण ने दो उद्यान कर्मियों को किया निलंबित

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा प्राधिकरण ने दो उद्यान कर्मियों को किया निलंबित
काम में लापरवाही बरते पर प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने उद्यान विभाग के दो कर्मियों को निलंबित किया है।

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। काम में लापरवाही बरते पर प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने उद्यान विभाग के दो कर्मियों को निलंबित किया है। वहीं लेखपाल को निलंबित करने के लिए उप्र राजस्व परिषद को पत्र लिखा गया है।

प्राधिकरण ने बताया कि अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी के कार्यालय में तैनात प्रमोद कुमार उद्यान कर्मी व कुलदीप कुमार अनुरक्षक अपने कार्य में दिन प्रति दिन लापरवाही बर रहे थे। बिना किसी पूर्व सूचना के कार्यालय में अनुपस्थित रहते है। प्राधिकरण के कार्यों में रुचि नहीं लिए जाने और उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की गई।प्राधिकरण ने बताया कि दोनों को कई बार मौखिक रूप से वॉर्निंग भी दी गई। लेकिन इनकी कार्य प्रणाली में कोई सुधार नहीं आया। इस कारण शासकीय कार्यो में बाधा उतन्न हो रही है। ऐसे में प्रमोद कुमार उद्यानकर्मी (कोड संख्या 3526) और कुलदीप कुमार अनुरक्षक (कोड संख्या 3623) को निलंबित कर प्राधिकरण के कार्मिक विभाग से अटैच किया गया है।

गांवों में बढ़ा अतिक्रमण लेखपाल निलंबित
1 अगस्त 2024 को प्राधिकरण सीईओ , जिलाधिकारी और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने नोएडा के गांव हाजीपुर, सलारपुर खादर आदि आदि का निरीक्षण किया। यहां अतिक्रमण हटाने और सील करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद हाल ही में दोबारा से इन्ही गांवों का निरीक्षण किया गया। यहां पाया गया कि यहां न तो सीलिंग और न ही ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। जिससे बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण हुआ। इसमें लेखपाल विनय कुमार चौहान की शासकीय दायित्वों के प्रति गंभीर लापरवाही सामने आई। लेखपाल विनय कुमार चौहान (कोड 3734) को निलंबित किए जाने के लिए इनके मूल विभाग राजस्व परिषद उप्र शासन को पत्र लिखा है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें