उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी में पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को पढ़ाया साइबर सुरक्षा का पाठ

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। सामाजिक संस्था नोएडा लोकमंच द्वारा संचालित नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी के रीडिंग रूम में बुधवार को छात्रों के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को जानकारी दी गई कि सतर्कता और जागरूकता से ही साइबर अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है। अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले उसके डोमेन की जांच करना बेहद जरूरी है। फर्जी साइटों से बचने के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है।

सेक्टर-15 स्थित नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी के रीडिंग रूम में आयोजित साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र में डीसीपी नोएडा/डीआईजी राम बदन सिंह, पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम प्रीति यादव, इंस्पेक्टर समर पाल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को साइबर अपराध, ऑनलाइन सुरक्षा और डिजिटल सावधानियों के बारे में जागरूक किया। सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग अटैक, मजबूत पासवर्ड के महत्व, सोशल मीडिया सुरक्षा, विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, मोबी आर्मर, टफकॉप, एम आर्मर के उपयोग और साइबर क्राइम रिपोर्टिंग जैसे अहम विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।डीसीपी नोएडा राम बदन सिंह छात्रों को बताया कि साइबर अपराध के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे सतर्क रहना जरूरी है। उन्होंने अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी या बैंक डिटेल्स शेयर न करने, अनजान इंटरनेट कॉल्स से सावधान आदि सुझावों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बच्चों के मोबाइल पर नजर रखें, बच्चों द्वारा प्रयोग किए जाने वाले फोन को सुरक्षित रूप से प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें और समय-समय पर साइबर फ्रॉड से सुरक्षित रखने के लिए उनके मोबाइल को मॉनिटर करते रहें। उन्होंने कहा कि सतर्कता और जागरूकता से ही साइबर अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है।पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम प्रीति यादव ने छात्रों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के उपाय बताएं। उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले उसके डोमेन की जांच करना बेहद जरूरी है। फर्जी साइटों से बचने के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी एसएमएस के माध्यम से प्राप्त लिंक को खोलने से पहले उसकी जांच-पड़ताल कर लेनी चाहिए। उन्होंने इंटरनेट का उपयोग करते समय अन्य महत्वपूर्ण सावधानियां बरतने की अपील की। वहीं इंस्पेक्टर समरपाल सिंह ने साइबर अपराध से जुड़ी कानूनी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के लिए सामूहिक प्रयास और जागरूकता अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि किसी भी साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 सूचना दे सकते हैं एवं वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img