Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में निवेश के नाम पर ठगने वाले चार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में निवेश के नाम पर ठगने वाले चार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -1 करोड़ की ठगी में एक , बाकी ने 33.92 लाख का किया था फ्राड

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।पहले मामले में एक करोड़ की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की नाम राजेंद्र शर्मा निवासी हरिद्वार हुई है। इसके खाते में ठगी के 5.5 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए थे। आरोपी के खाते को एनसीआरपी पोर्टल पर चेक किया गया। जिसमें कुल 13 शिकायत मिली। इन शिकायतों में हरियाणा से 5 , दिल्ली से 2 , उप्र से 1 , महाराष्ट्र से 3 , राजस्थान से एक और पश्चिम बंगाल से एक है। इन स्थानों के पीड़ितों का पैसा भी इसी खाते में ट्रांसफर किया गया था।

डीसीपी प्रीति यादव ने बताया कि 07 अप्रैल 2025 को सेक्टर-77 निवासी पीड़ित ने शिकायत की थी कि शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट कर लाभ कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने उनसे एक करोड़ रुपए ट्रांसफर करवा लिए। जब उन्होंने पैसा वापस मांगा तो उनको वाट्सऐप ग्रुप से बाहर कर दिया गया । साथ उनसे संपर्क तोड़ दिया गया। पैसा निकालने के लिए उनसे ज्यादा रकम की डिमांड की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर निजी बैंक में खाता खुलवाया गया। इस खाते में साढ़े पांच लाख रुपए ट्रांसफर कराए गए। जिसको ठग ने खुद बैंक से अन्य साथियों के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। खाते को सर्विलांस पर लगाने के बाद आरोपी की जानकारी मिली। जिसे नोएडा से ही गिरफ्तार किया गया। इसके अन्य साथियों की तलाश के लिए टीम दबिश दे रही है।

केस-2
वहीं दूसरे मामले में इन्वेस्टमेंट कर लाभ कमाने का झांसा देकर 33 लाख 92 हजार 161 रुपये की ठगी करने वाले 03 ठगों को गिरफ्तार किया। ये ठगी एक जून 2024 को की गई थी। इनके नाम महेंद्र, दिनेश, विकास विश्नोई को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 03 एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद किये गये है। इस मामले में पीड़ित के 18 लाख रुपए वापस कराए गए। जबकि 4.20 लाख रुपए एक कंपनी के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए। ये तीनों उसकी कंपनी के प्रोपराइटर, मीडिएटरी एवं 01 अन्य सहयोगी है। डीसीपी ने बताया कि दिनेश द्वारा साइबर धोखाधडी से संबंधित धनराशि को ट्रांसफर करवाकर उसे ‘डायल्यूट’ करने के लिये एक कंपनी खोली गई। जिसमें दिनेश स्वयं प्रोपराइटर है। महेन्द्र मेन्डेट (सिग्नेचर अथॉरटी) है। विकास इन दोनों का सहयोगी व धोखाधडी से संबंधित धनराशि को सेटल करता था। बैंक खाते को एनसीआरपी पोर्टल पर चैक करने पर कुल 11 शिकायत (कर्नाटक-04, महाराष्ट्र-03, तमिलनाडु-02 उत्तर प्रदेश-01,पश्चिम बंगाल-01) मिली।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें