Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में मेरठ निवासी युवक से मारपीट , कार तोड़ी

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में मेरठ निवासी युवक से मारपीट , कार तोड़ी
ग्रेटरनोएडा में विप्रो कंपनी के साथ तीन लोगों के साथ मारपीट व कार तोड़ने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटरनोएडा में विप्रो कंपनी के साथ तीन लोगों के साथ मारपीट व कार तोड़ने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है। ये झगड़ा दोनों पक्षों में एक महिला मित्र को लेकर हुआ था।

पीड़ित मेरठ निवासी अभिनव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो अपने दोस्त सचिन नागर निवासी ग्रेटरनोएडा के यहां आया था। 27 अप्रैल की रात करीब डेढ़ बजे हम दोनों अपने तीसरे दोस्त सुशांत नागर को लिया और खाना खाने जा रहे थे। इस दौरान रेड कारपेट गोलचक्कर के पास तीन कार हमारा पीछा करने लगी। हमने कार ग्रेटरनोएडा प्राधिकरण की ओर मोड़ दिया। यहां विप्रो कंपनी के सामने तीनों कार ने हमे रुकवा लिया। इसके बाद उन लोगों हमारे साथ जमकर मारपीट की। हमे लाठी डंडों से पीटा। किसी तरह जान बचाने के लिए डायल-112 नंबर पर फोन किया। आरोपी वहां से भाग गए। मारपीट करने वालों में सुमित, अंशुल और प्रिंस यादव नोएडा के एक गांव रहने वाले थे।

पुलिस ने तीनों को पकड़ा
शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसके बाद तीनों आरोपी अंशुल यादव, सुमित यादव और प्रिंस यादव को हिरासत में लिया। साथ ही घटना में प्रयोग की गई काले रंग की फॉच्र्युनर कार भी बरामद की गई। पूछताछ में बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट एक महिला मित्र के लिए की गई थी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें