Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में इंजीनियर युवती से दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में इंजीनियर युवती से दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -मैट्रीमोनियल साइट पर मिले, 65 लाख रुपए ठगे, नौकरी भी छुड़वाई

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा में मैट्रीमोनियल साइट के जरिए एक इंजीनियर युवती के साथ बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया और 65 लाख रुपए की ठगी की। पीड़िता मूल रूप से भोपाल की रहने वाली है। वह नोएडा की एक आईटी कंपनी में डेढ़ लाख रुपए मासिक वेतन पर काम करती थी।

पीड़िता ने जीवनसाथी डॉट कॉम पर प्रोफाइल बनाई थी। आरोपी ने वहीं से उससे संपर्क किया। दोनों 11 अगस्त 2024 को सेक्टर-56 के एक होटल में मिले। आरोपी ने शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने सेक्टर-18 के एक होटल में पार्टी दी। वहां दोस्तों के सामने जल्द शादी करने की घोषणा की।

25 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवाए
आरोपी ने युवती को गोवा, कर्नाटक और शिमला की यात्राएं कराईं। इस दौरान उसने युवती का मोबाइल फोन अपने पास रख लिया। पहले 25 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवाए। फिर मोबाइल का पासवर्ड होने का फायदा उठाकर 20-25 फिनटेक ऐप्स से 40 लाख रुपए का पर्सनल लोन ले लिया।

आरोपी ने खुद को बड़ा ट्रेडर और कंस्ट्रक्शन कंपनी का मालिक बताया था। उसने युवती को भरोसा दिलाया कि वह उसकी पूरी जिम्मेदारी संभालेगा। इस पर युवती ने 22 अक्टूबर 2024 को अपनी नौकरी छोड़ दी। पुलिस ने थाना सेक्टर-58 में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सब कुछ ठीक चलता दिख रहा था, लेकिन 16 मार्च 2025 को आरोपी जयपुर जाने की बात कहकर चला गया और फिर लौटकर नहीं आया लेकिन युवती से बातचीत जारी रखी, लेकिन मिलने से बचता रहा। आखिरकार जब पीड़िता ने आरोपी की मां से संपर्क किया, तो उसे पता चला कि वह शादीशुदा है और पूरे समय उससे झूठ बोल रहा था।

अब युवती ने थाना सेक्टर 58 में बलात्कार, धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। एडीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें