उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में बाजार की दुकान में लगी आग

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा के सेक्टर-27 के डी ब्लाक स्थित मार्केट की दो दुकानों में आग लग गई। आग ने मिनटों में पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। वहां मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी।

मौके पर दमकल की दो गाड़ियों को भेजा गया। आग पर करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद काबू पाया गया। आग से दुकान के अंदर रखा सारा सामान जल गया। हालांकि कोई जनहानि नहीं है। साथ ही आसपास की दुकानों तक आग को फैलने से रोका गया।

सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि सेक्टर-27 में दो दुकानों को मिलाकर एक फूड प्लाजा बनाया है। इसी में दोपहर को अचानक आग लग गई।

गनीमत रही कि आग लगने के साथ ही सभी लोग दुकान के बाहर आ गए थे। कोई फंसा नहीं था। सीएफओ ने बताया कि आग की वजह पता की जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आग गैस रिसाव के चलते ही लगी है। क्योंकि आग बहुत तेजी से फैली थी।

जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की दो गाड़ियों को भेजा गया। पहले आसपास की दुकानों पर पानी छिड़काव किया गया। इसके बाद मुख्य दुकान पर पानी का छिड़काव किया गया।

30 मिनट में आग पर काबू पाया गया। अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान बाजार की सप्लाई को बंद किया गया। आग बुझाने के बाद इसे सुचारु किया गया।

रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ न्यूयॉर्क की बारिश में भीगने से बचने के लिए कार की ओर भागे, वीडियो वायरल- देखें

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img