उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा क्रिकेट स्टेडियम में जल्द होंगे डे-नाइट मुकाबले

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-21ए क्रिकेट स्टेडियम में जल्द ही डे नाइट मुकाबले हो सकेंगे। स्टेडियम में फ्लड लाइट लगाई जाएंगी। इसके लिए नई कंपनी का चयन किया जाएगा। नई कंपनी करीब 15 सालों तक क्रिकेट स्टेडियम का संचालन करेगी।

इसके लिए अब आरएफपी जारी की जाएगी। जिसमें हिस्सा लेने वाली कंपनियों में किसी एक कंपनी का चयन किया जाएगा। यहीं कंपनी क्रिकेट स्टेडियम का संचालन और अधूरे काम पूरे कराएगी। बता दे पुरानी कंपनी को स्टेडियम में फ्लड लाइट लगाने व दर्शक दीर्घा में कुर्सी लगाने के साथ दूसरी सुविधाएं विकसित करनी थी। इसके अलावा प्रतिमाह होने वाली एक लाख रुपए की आय को बढ़ाने के लिए भी प्रयास करने थे। कोई बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन भी नहीं हो सका। लीज के तीन साल बीत जाने के बाद भी कंपनी ने इस दिशा में काम नहीं दिया।

400 करोड़ में बना है क्रिकेट ग्राउंड
करीब 400 करोड़ रुपए खर्च कर बनाए गए अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम में बेहतर इंफ्रा होने के बावजूद रणजी स्तर के मैचों की भी मेजबानी नहीं हो सकी। स्टेडियम केवल शौकिया मैचों का आयोजन स्थल बनकर रह गया है। ऐसे में आरएफपी के जरिए आने वाली कंपनी इसके अधूरे कार्यों को पूरा करने के साथ यहां बड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करेगी। साथ ही यहां क्रिकेट एकेडमी भी किसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी को देने की बात है। ताकि नोएडा के उभरते हुए खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्थान बना सके।

जल्द पूरा होगा सिंथेटिक ऐथेलेक्टिस ट्रैक का काम

जिले का पहला सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक काम जल्द पूरा हो जाएगा। इसे सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में बनाया जा रहा है। ट्रैक की लंबाई 300 मीटर है। इसके निर्माण में करीब तीन करोड़ रुपए खर्च हो रहे है। इसके पूरा होने के बाद करीब 200 से अधिक नेशनल और इंटरनेशनल खिलाड़ियों को फायदा होगा।
सिंथेटिक ट्रैक का इस्तेमाल 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर और बाधा दौड़ समेत अन्य खेलों के लिए किया जा सकेगा। इसके बीच में खाली हिस्से पर लंबी कूद, ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, शॉटपुट, भाला फेंक और पोल वॉल्ट खेल का आयोजन हो सकता है। इसका काम तेजी से किया जा रहा है।

RRB NTPC UG Admit Card 2025: जारी हुई आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि, जल्द डाउनलोड करें एडमिट कार्ड और सिटी इंटिमेशन स्लिप

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img