उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा अथॉरिटी एंटी स्मॉग मशीन से वायु प्रदूषण को करेगी खत्म, रोबोट मशीन होगी सीवर की सफाई

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा अथॉरिटी शहरवासियों को साफ हवा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। गुरुवार को अथॉरिटी सीईओ लोकेश एम ने 10 Truck Mounted Anti Smog Gun Machine और 1 HOMOSEP ROBOT सीवर क्लीन मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। अथॉरिटी की तरफ से बताया गया है कि National Clean Air Program (NCAP) ने एंटी स्मॉग मशीन और M/s HCL Foundation द्वारा CSR Fund से HOMOSEP ROBOT सीवर क्लीन मशीन उपलब्ध कराई गई है।

नोएडा अथॉरिटी सीईओ लोकेश एम ने बताया कि Truck Mounted Anti Smog Gun Machine की क्षमता सात हजार लीटर पानी की है। इन वाहनों के दोनों साईडों में और सामने स्प्रिंकलर लगाया गया है। पीछे एन्टी स्मॉग गन स्थापित की गई है। जिससे 30 मीटर दूरी तक स्प्रिंकलर के माध्यम से वायु प्रदूषण की रोकथाम की जाएगी। इस मशीनरी से पेड़ों की धुलाई, फुटपाथ की धुलाई, टॉयलेट की धुलाई और अन्य प्रयोग के लिए प्रेशर गन पाइप लगाया गया है। प्रत्येक मशीन को अथॉरिटी के प्रत्येक वर्क सर्किल द्वारा एक-एक मशीन को प्रयोग किया जायेगा। जिससे नोएडा क्षेत्र के वायु प्रदूषण को रोकथाम करने में सहयोग मिलेगा। सीईओ लोकेश एम ने बताया कि HOMOSEP ROBOT सीवर क्लीन मशीन द्वारा नोएडा क्षेत्र में सीवर मेन होलों की सफाई की जाएगी। जिससे सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा होगी और मेन होल बंद होने की शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण भी किया जा सकेगा। सीईओ ने बताया कि इस मशीन के रखरखाव को लेकर संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। अगर मशीन में कुछ खराबी आती है तो उसे भी जल्द से जल्द ठीक किया जा सकेगा।

10 लाख लोगों को मिलेगी राहत
बताया जा रहा है कि 1 Truck Mounted Anti Smog Gun Machine की लागत 36,27,000 रुपये है। 10 Truck Mounted Anti Smog Gun Machine की लागत 3.62,73,000 रुपये है। इसके अलावा 1 HOMOSEP ROBOT सीवर क्लीन मशीन की 45 लाख रुपये है। वहीं बताया जा रहा है कि नोएडा अथॉरिटी के इस कार्य से नोएडा के करीब 10 लाख लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img