उत्तर प्रदेश, नोएडा: निवेश के नाम पर ठगे 1.10 करोड़

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-110 ग्रुप हाउसिंग परियोजना में निवेश के नाम पर एक करोड़ 10 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर 84 साल के पीड़ित ने थाना सेक्टर-39 में आठ नामजद और कुछ अज्ञात लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

कोलकाता के मूल निवासी बीके चतुर्वेदी ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि साल 2012 में सिरसिज अरोड़ा, दीपक चंद्र सेक्टर-18 स्थित एक कंपनी में प्रॉपर्टी बुकिंग का काम करते थे।दोनों आरोपियों ने उनकी जमा पूंजी हड़पने के लिए भंगेल निवासी राहुल चौहान, ब्रह्म सिंह और अन्य लोगों के साथ मिलकर ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट लाने की जानकारी दी। आरोपियों ने दुबई में रहने वाले उनके पुत्र राजकिशोर चतुर्वेदी को निवेश के लिए प्रेरित किया। आरोपियों ने आर्किटेक्ट विशाल मिश्रा और मीनू जैन अरोड़ा से मिलवाया। फर्जी दस्तावेज दिखाकर 2024 में एमओयू कराया।

ग्रामीण क्षेत्र की थी जमीन
आरोपियों ने मोटा मुनाफा होने का झांसा देकर एक करोड़ 19. 80 लाख रुपए निवेश करा लिए। बाद में नौ लाख 50 हजार रुपए भी लौटाए। इसके कई साल बाद तक आरोपियों ने न रुपए लौटाए न ही निर्माण कार्य किया। पीड़ित को बाद में पता चला कि जमीन ग्रामीण क्षेत्र की है और आरोपियों ने प्राधिकरण से निर्माण करने के लिए अनुमति नहीं ली।

रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ न्यूयॉर्क की बारिश में भीगने से बचने के लिए कार की ओर भागे, वीडियो वायरल- देखें

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img