Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: निरस्त भूखंड पर निर्माण कर रहे बिल्डर के खिलाफ केस

उत्तर प्रदेश, नोएडा: निरस्त भूखंड पर निर्माण कर रहे बिल्डर के खिलाफ केस
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर निरस्त भूखंड पर अवैध ढंग से निर्माण कर रहे बिल्डर के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है।

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर निरस्त भूखंड पर अवैध ढंग से निर्माण कर रहे बिल्डर के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक रामकिशन ने सूरजपुर कोतवाली में शिकायत दी कि सेक्टर ईटा वन में बिल्डर को भूखंड आवंटित किया गया था। बिल्डर ने नियम और शर्तों का पालन नहीं किया। इसके चलते प्राधिकरण ने भूखंड का आवंटन निरस्त कर दिया। प्राधिकरण ने भूखंड को सील भी कर दिया। आरोप है कि अब निरस्त भूखंड पर किसी दूसरे बिल्डर द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है। प्राधिकरण को इसकी शिकायत मिली थी, जिसकी जांच करवाई गई। जांच में तथ्य सही पाए गए। अब इस मामले में बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें