उत्तर प्रदेश, नोएडा: निराश्रित बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाएगा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOC) ने अपने इंडिविजुअल सोशल रिस्पांसिबिलिटी (ISR) के तहत नोएडा स्थित रामकृष्ण विवेकानंद मिशन में निराश्रित बच्चों के साथ नववर्ष 2025 के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया और उन्हें शिक्षा तथा मनोरंजन के बेहतर साधन प्रदान किए गए।

इस अवसर पर, इंडियन ऑयल के अधिकारियों और कर्मचारियों के योगदान से आश्रम को टेलीविजन और डिजिटल प्रिंटर भेंट किए गए। यह उपहार बच्चों की शिक्षा में मददगार साबित होंगे और उन्हें मनोरंजन के बेहतर साधन भी प्रदान करेंगे। इसके अलावा, कार्यक्रम में बच्चों के साथ मिठाइयां बांटी गईं और उन्हें उपहार देकर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के भीतर आशा और आत्मविश्वास का संचार करना था, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें। कार्यक्रम में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की। हेमंत राठौर, कार्यकारी निदेशक, उत्तर राज्य कार्यालय-II ने बच्चों के साथ समय बिताया और कहा, “इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति हमेशा सजग रहा है। हमारा उद्देश्य समाज के उन वर्गों तक पहुंच बनाना है, जिन्हें समर्थन और संसाधनों की सबसे अधिक आवश्यकता है। रामकृष्ण विवेकानंद मिशन के बच्चों को यह उपहार उनकी शिक्षा और विकास में सहायक सिद्ध होगा। हम भविष्य में भी इस तरह के प्रयास जारी रखेंगे और समाज को सशक्त बनाने के लिए कार्य करते रहेंगे। इस सामाजिक पहल में सीएसआर महाप्रबंधक आशा लता, उप महाप्रबंधक आईएस मनिंदर कौर, एलपीजी सेल्स के उप महाप्रबंधक राहुल दीक्षित, और नोएडा मंडल एलपीजी विक्रय प्रमुख शिवेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img