उत्तर प्रदेश, नोएडा: नए साल पर परिवाहन विभाग का तोहफा, अब आसानी से मिलेगा डीएल

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नया साल हमेशा नई शुरुआत और बदलाव लेकर आता है और इस बार यह बदलाव परिवहन विभाग के क्षेत्र में देखा जाएगा। इस बार परिवहन विभाग की ओर से नोएडा के निवासियों को नये साल में कई महत्वपूर्ण सौगातें और सुविधाएं मिलने जा रही हैं। इस नए साल में परिवहन विभाग की यह पहल जिलेवासियों के लिए एक बेहतरीन सौगात साबित होगी, जो उन्हें आसानी से और बिना किसी परेशानी के अपने परिवहन संबंधी काम निपटाने में मदद करेगी।

जिले में कॉमर्शियल वाहनों की फिटनेस के लिए दो नए सेंटर खोले जाएंगे। वर्तमान में जिलेभर के कॉमर्शियल वाहनों के मालिकों को एआरटीओ कार्यालय आकर फिटनेस प्रमाण पत्र लेना पड़ता था, लेकिन अब ये सेंटर ऑनलाइन हो जाएंगे। इसके साथ ही तीन नए स्क्रैपिंग सेंटर भी खोले जाएंगे। परमानेंट लाइसेंस के लिए परिवहन विभाग ने एक बड़ा बदलाव किया है। अब ड्राइविंग टेस्ट केवल एआरटीओ कार्यालय में नहीं, बल्कि प्राइवेट ड्राइविंग सेंटरों में भी होंगे। इस बदलाव के बाद चार नए प्रशिक्षण सेंटर खोले जाएंगे। जिससे लाइसेंस लेने वालों को समय की बचत होगी और प्रक्रिया में आसानी होगी।

लाइसेंस रिन्यूअल होगा ऑनलाइन
परिवहन विभाग द्वारा इस साल लाइसेंस रिन्यूअल की व्यवस्था को ऑनलाइन मोड में शिफ्ट किया जा रहा है। अब लोगों को लाइसेंस रिन्यूअल के लिए दफ्तर के चक्कर नहीं काटने होंगे, जिससे उनका समय और मेहनत दोनों बचेंगे। विभाग के अनुसार अब लोग घर बैठे ही अपने लाइसेंस का रिन्यूअल करवा सकेंगे।

सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता
सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए तीन नए मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) नियुक्त किए जाएंगे :

-सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करेंगे
-नियम उल्लंघन पर कार्रवाई करेंगे
-जागरूकता अभियान चलाएंगे

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img