Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश, नोएडा: मालिकाना हक पाकर वीवीआईपी होम्स के फ्लैट खरीदारों के खिले चेहरे

उत्तर प्रदेश, नोएडा: मालिकाना हक पाकर वीवीआईपी होम्स के फ्लैट खरीदारों के खिले चेहरे
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 16 सी स्थित वीवीआइपी होम्स (सोलिटियर इंफ्राहोम्स) के फ्लैट खरीदारों के लिए बुधवार का दिन बहुत खुशी लेकर आया

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 16 सी स्थित वीवीआइपी होम्स (सोलिटियर इंफ्राहोम्स) के फ्लैट खरीदारों के लिए बुधवार का दिन बहुत खुशी लेकर आया। लंबे इंतजार के बाद खरीदारों के नाम फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू हो गई। खरीदारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, स्टांप विभाग व बिल्डर ने मिलकर फ्लैटों की रजिस्ट्री के लिए सोसाइटी परिसर में ही शिविर लगाया। ग्रेनो प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस की मौजूदगी में शिविर का शुभारम्भ किया गया, रजिस्ट्री विभाग और बिल्डर प्रतिनिधि मौजूद रहे। पहले दिन करीब 76 फ्लैटों की रजिस्ट्री कर खरीदारों को दस्तावेज सौंपे गए। इसमें 286 फ्लैटों की रजिस्ट्री होनी है। इस सोसाइटी में लगभग 1300 फ्लैट हैं। इनमें से कुछ फ्लैटों की रजिस्ट्री पूर्व में भी हो चुकी हैं। दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर फ्लैट खरीदारों की सुविधा के मद्देनजर बिल्डर विभाग स्टांप विभाग के साथ मिलकर सोसाइटियों में शिविर का आयोजन कर रहा है। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने वीवीआईपी होम्स के फ्लैट खरीदारों के धैर्य की सराहना की और मालिकाना हक मिलने पर खुशी जाहिर की। बुधवार को रजिस्ट्री होने के बाद फ्लैट खरीदार सौरव जैन, अतुल गुप्ता, मनविंदर सिंह भाटिया, रीता भटनागर आदि ने खुशी जाहिर करते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और प्रदेश सरकार की सराहना की। रजिस्ट्री शिविर के दौरान प्राधिकरण के बिल्डर विभाग की प्रबंधक स्नेहलता, रजिस्ट्री विभाग और बिल्डर प्रतिनिधि मौजूद रहे।

रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ न्यूयॉर्क की बारिश में भीगने से बचने के लिए कार की ओर भागे, वीडियो वायरल- देखें

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें