उत्तर प्रदेश, नोएडा: कुत्ते-बिल्लियों के एक्सरे की सुविधा मिलेगी

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-135 में बने पशु स्वास्थ्य केंद्र में अब नई सुविधाएं मिलेंगी। यहां लैब की व्यवस्था की गई है। पहली बार नोएडा के इस केंद्र पर कुत्ते-बिल्लियों के लिए एक्सरे की सुविधा मिलेगी। इन सुविधाओं की शुरुआत 27 अप्रैल से होने जा रही है।

पहले दिन 27 अप्रैल को इस सेंटर में कुत्ते, बिल्लियों और बंदरों के लिए मुफ्त हेल्थ चेकअप, टीकाकरण, खून की जांच की सुविधा मिलेगी। यह नोएडा का पहला पशु स्वास्थ्य केंद्र होगा, जिसकी खुद की लैब होगी। नोएडा प्राधिकरण के माध्यम से सेक्टर-135 में शिवालय एनिमल वेलनेस सेंटर शुरू होगा। सड़क पर रहने वाले जानवरों की देखभाल और इलाज के लिए इसकी शुरुआत की गई है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इसमें इमरजेंसी ट्रीटमेंट, रोजमर्रा के इलाज, छोटी सर्जरी और कुत्ते-बिल्लियों के लिए मुफ्त में रेबीज का टीका लगाने की सुविधा है। इस सेंटर के शुरुआत वाले दिन मुफ्त हेल्थ चेकअप, टीकाकरण, खून की जांच, डाइट और हेल्थ काउंसलिंग होगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img