उत्तर प्रदेश, नोएडा: कॉलेज के बाहर तीन कारों से खतरनाक स्टंट, भाजपा झंडा लगी गाड़ी भी शामिल

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज कॉलेज के बाहर तीन कारों से स्टंट का खतरनाक वीडियो सामने आया है। शुक्रवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें युवा चालक सड़क पर तेजी से कार चलाते हुए जानलेवा स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में खास बात यह है कि एक ब्रेजा कार पर भाजपा का झंडा लगा हुआ साफ दिखाई दे रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्रेजा कार का चालक तेज रफ्तार में ओवरटेक करता है और फिर अचानक ब्रेक लगाकर वाहन को रोकता है। इसी दौरान ब्रेजा में सवार एक युवक खिड़की से बाहर निकलकर हाथ लहराता हुआ दिखता है। दूसरी कार जो बलेनो है। उसमें बैठा एक युवक खिड़की से डंडा बाहर निकालकर लहराता हुआ नजर आता है। तीसरी कार को चालक जिगजैग तरीके से सड़क पर चला रहा है, जिससे अन्य वाहन चालकों की जान को खतरे में डाला गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो इंस्टाग्राम पर रील के रूप में अपलोड किया गया है। बैकग्राउंड में तेज म्यूजिक और एक लोकप्रिय गाना भी लगाया गया है। जिससे यह रील अधिक वायरल हो सके। वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि वीडियो में नजर आ रही गाड़ियों की नंबर प्लेट के आधार पर वाहनों की पहचान की जा रही है। जल्द ही संबंधित चालकों के खिलाफ चालान और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह स्टंट न केवल सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है। बल्कि आम लोगों की जान के साथ सीधा खिलवाड़ है। युवाओं से अपील की है कि इस तरह के स्टंट से परहेज करें और सड़कों को रेस ट्रैक न बनाएं। इससे न केवल उनकी जान खतरे में पड़ती है, बल्कि दूसरों की भी जिंदगी खतरे में आ सकती है।

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img