Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

उत्तर प्रदेश, नोएडा: जिले में पहली बार महिला अधिकारी को मिली डीएम की कमान

उत्तर प्रदेश, नोएडा: जिले में पहली बार महिला अधिकारी को मिली डीएम की कमान
गौतमबुद्ध नगर गठन के 26 वर्ष के इतिहास में पहली बार डीएम की कमान किसी महिला अधिकारी को सौंपी गई है।

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। गौतमबुद्ध नगर गठन के 26 वर्ष के इतिहास में पहली बार डीएम की कमान किसी महिला अधिकारी को सौंपी गई है। 26 वर्ष के इतिहास में जिले में देश के विभिन्‍न हिस्‍सों के 25 अधिकारी डीएम रह चुके हैं लेकिन एक भी महिला अधिकारी डीएम नहीं बनी। शानदार अधिकारी मेधा रूपम के रूप में पहली बार जिले में महिला अधिकारी डीएम बनीं हैं। लगभग एक वर्ष पूर्व वह जिले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में एसीईओ के रूप में कार्य कर चुकी हैं। उनके अच्‍छे व्‍यवहार व कार्यप्रणाली से शहरवासी भलीभांति परिचित हैं। अब शहर के लोगों को कमान संभालने के बाद उनसे बड़ी उम्‍मीदें हैं।

डीएम मनीष कुमार वर्मा की तैनाती जिले में 28 फरवरी 2023 को हुई थी। जिले में उनका कार्यकाल लगभग ढ़ाई साल का रहा। तैनाती के कुछ दिनों में ही अपने मधुर व्‍यवहार से उन्‍होंने सभी का दिल जीत लिया। कार्यालय आने वाले हर व्‍यक्ति से मिलना, उनकी समस्‍या सुनना, निस्‍तारण कराना, निर्णय लेने की क्षमता, लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई से उन्‍होंने सभी का दिल जीत लिया था। अब उनका स्‍थानांतरण डीएम प्रयागराज के पद पर हुआ है।

यह रह चुके हैं डीएम
जिले के पहले डीएम डाक्‍टर एसएस संधू थे, उनका कार्यकाल मात्र सात माह ही रहा। उसके बाद डीएम की कमान मनोज कुमार सिंह, मनोज सिंह, दीपक कुमार, के राम मोहन राव, जितेंद्र कुमार, एल वेक्‍टेश्‍वर लू, संतोष कुमार यादव, अजय कुमार सिंह, संतोष कुमार यादव, एमकेएस सुंदरम, अजय चौहान, एवी राजामौली, श्रमण कुमार शर्मा, दीपक अग्रवाल, हृदेश कुमार, एमकेएस सुंदरम, कुमार रविकांत सिंह, एचएल गुप्‍ता, एवी राजामौली, चंद्रकांत, नागेंद्र कुमार सिंह, बृजेश नारायण सिंह, सुहास एलवाई व मनीष कुमार वर्मा जिले के डीएम रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें