उत्तर प्रदेश नोएडा: जन्म प्रमाणपत्र न होने पर भी बनेगी अपार आईडी

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश नोएडा। विद्यार्थियों की आटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार) आइडी बनाने में आ रही कठिनाई दूर होगी। स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने बेसिक और माध्यमिक स्कूलों को इस संबंध में निर्देश दिए। इसमें कहा कि छात्रों का जन्म प्रमाणपत्र न होने की स्थिति में आधार कार्ड का प्रयोग कर अपार आइडी बनाई जाए। वही, आधार में समस्या लगे को जन्म प्रमाणपत्र से अपार आइडी बनाई जाए। नए शैक्षिक सत्र से पहले सभी छात्रों की आइडी बनाने को कहा गया। महानिदेशक ने जिला विद्यालय निरीक्षकों और बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा। इसमें स्पष्ट किया कि यदि बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र उपलब्ध है तो यू-डाइस पोर्टल पर वही नाम और जन्मतिथि दर्शाई जाएगी चाहे आधार आईडी में दर्ज नाम अलग हो। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने बताया कि अपार आईडी बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। जिले में लगभग सभी विद्यार्थियों के अपार आईडी बना दी गई है। वही, कुछ आधार की समस्या आ रही है, ऐसे में आदेश के बाद जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर आईडी बनाई जाएगी। गौरतलब है कि कुछ क्षेत्रों में तमाम विद्यार्थियों के पास जन्म प्रमाणपत्र न होने और आधार कार्ड में नाम गलत होने की वजह से अपार आईडी का कार्य अटक रहा था। 12 अंकों की इस आइडी के माध्यम से विद्यार्थी की शैक्षिक उपलब्धियों का ब्योरा आनलाइन देखा जा सकेगा।

पांच लाख से अधिक बच्चों की आईडी बनी

जिले में निजी और सरकारी स्कूलों में लगभग पांच लाख से अधिक छात्रों को ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री ( अपार ) आईडी बनाई गई है। विभाग के अधिकारी के अनुसार जिले में लगभग सात लाख बच्चे पंजीकृत है, जिसमें लगभग पांच लाख बच्चों की अपार आईडी बनाई जा चुकी हैं। इसमें निजी और सरकारी स्कूलों के बच्चे शामिल है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img